News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: जान जोखिम में डालकर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे हैं लाइनमैन, एसएसओ

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 7, 2023  |  4:31 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जान जोखिम में डालकर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे हैं लाइनमैन, एसएसओ

खड्डा/कुशीनगर। विद्युत विभाग के लाइनमैनों को विभाग द्वारा सुरक्षा उपकरण न दिए जाने से लाइन पर काम करने वाले बिजली कर्मियों के साथ लगातार हादसे हो रहे हैं। लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते उनको वर्षो से वर्दी और अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए हैं। विद्युत सुरक्षा विभाग भी संविदा लाइनमैनों एवं बिजली घर पर काम कर रहे एसएसओ पर सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

कुशीनगर जिले के खड्डा एवं भीमनगर बिजली घरों से लगभग 80 गावों को बिजली की सप्लाई दी जाती है। विभाग में लाइनमैनों की कमी होने के बाद सेवा प्रदाता कंपनी एस. एम. एम. लिमिटेड कंपनी द्वारा खड्डा में लगभग 8 लाइनमैन व 8 एसएसओ जबकि भीमनगर बिजली घर पर 3 लाइनमैन व 7 एसएसओ कार्यरत हैं। इनके जीवन सुरक्षा के लिए कोई भी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं है। फाल्ट सही करने, बार- बार तार गलकर गिरने या फ्यूज उड़ने पर लाइनमैन पोल पर बिना सुरक्षा उपकरणों के जान जोखिम में डालकर काम करते नजर आ रहे हैं। परिणामस्वरूप आए दिन दुर्घटनाएं सुनने को मिलती हैं। इतना होने के बाद भी विभाग उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करा रहा है। जिससे हाई वोल्टेज लाइन पर काम करते लाइनमैनों, एसएसओ के साथ लगातार हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में उनकी जान भी चली जाती है।लेकिन जान जोखिम में डालकर दिन रात बिजली आपूर्ति बनाए रखने वाले कर्मचारियों की विभाग को चिंता नहीं है।

यह सामान मिलना चाहिए: वर्दी, दस्ताने, जूता, हार्ड टोपी, सेफ्टी बेल्ट, सीढ़ी, हेलमेट, लाइन टेस्टर्र, अर्थचेन, और फेस शील्ड, इंसुलेटेड टूल और वोल्टमीटर और वोल्टेज डिटेक्टर सही हालत में काम करते समय लाइनमैन को विभाग द्वारा दिए जाते हैं। जिससे लाइन पर काम करते समय वह बिजली के करंट से सुरक्षित रहें।

क्या कहते हैं अधिशासी अभियंता: अधिशासी अभियंता इन्द्र राज यादव का कहना है कि उपकरणों के नहीं होने की जानकारी है। विभाग/ सेवा प्रदाता कंपनी को पत्राचार सहित मौखिक रूप से उपकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। उपकरणों के उपलब्ध होने पर बिजली घरों को सुरक्षा उपकरण दे दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking