News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पुलिस की तत्परता से मिली खोयी बच्चियाँ, पुलिस टीम ने किया बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

May 9, 2022  |  8:54 PM

696 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पुलिस की तत्परता से मिली खोयी बच्चियाँ, पुलिस टीम ने किया बरामद WhatsApp
Responsive image
  • घटना के बाद पुलिस टीम ने दो घण्टे के भीतर बच्चियों को बरामद कर मां को सौंपा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे में सोमवार को इंदिरा नगर में अपने मायके आयी महिला दोपहर बाद अपने दो छोटी- छोटी बच्चियों के साथ बाजार करने आयी जहां से दोनों बच्चियों से महिला का साथ छुट गया और बच्चे कहीं गुम हो गये। रोती- विलखती महिला रेलवे स्टेशन के पास बच्चों को खोजते हुए पहुंची। बच्चियों के कस्बे में ही कहीं गायब होने की सूचना खड्डा थाने प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह को हुई तो उन्होंने कस्वा ईंचार्ज रमाशंकर सिंह यादव के अगुवाई में सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार पटेल, सिपाही मटरु यादव एवं महिला सिपाही लक्ष्मी की पुलिस टीम गठित कर खोयी बच्चियों के तलाशी अभियान में लगा दिया। दो घण्टे के भीतर पुलिस टीम ने जलकल रोड़ पर भीड़ में भटक रहीं कु. शिवानी 5 वर्ष व रोशनी 3 वर्ष दोनों बच्चियों को बरामद कर उनकी मां उषा देवी को सुपुर्द कर दिया। बिछड़ी बच्चियों को पाकर मां के चेहरे खिल उठे।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking