News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कल रविवार को राजधानी में सम्मानित होंगे मदनपुर विद्यालय के अनुदेशक विनय सिंह

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 28, 2023  |  4:43 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कल रविवार को राजधानी में सम्मानित होंगे मदनपुर विद्यालय के अनुदेशक विनय सिंह
  • जनपद के आठ शिक्षकों का राजधानी लखनऊ में होगा सम्मान

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के मदनपुर सुकरौली निवासी कम्पोजिट विद्यालय मदनपुर सुकरौली के अनुदेशक को कल लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 में अपने विद्यालय के बच्चों को खुद के विशेष प्रयास से 5 से अधिक छात्रों का चयन कराकर सराहनीय कार्य किया है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय मदनपुर सुकरौली में वर्ष 2022-23 सत्र के दौरान अनुदेशक विनय कुमार सिंह के विशेष प्रयास से 5 बच्चों को सफलता मिली। इसी तरह कुशीनगर जनपद के दुदहीं के शिक्षक अरविंद दूबे, मोतीचक ब्लाक के रामवीर सिंह, पड़रौना से बृजकिशोर और दीपक कुमार, सेवरही से रामू कुमार मद्धेशिया, मोतीचक ब्लाक से पंकज कुमार श्रीवास्तव और रामकोला से सूर्यप्रताप भी राजधानी में आयोजित विशेष कार्यशाला/शिक्षक सम्मान समारोह में रविवार को सम्मानित होंगे।

श्री विनय कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर अभीप्सित कुमार (प्रधानाचार्य), महेंद्र, दीवान सिंह, एकता पारीक, देवेंद्र सिंह (अनुदेशक), जनार्धन, आदित्य सिंह, संगम सिंह, आनन्द सिंह, सतेंद्र सिंह , दयासागर , विपिन कन्नौजिया, बबलू केशरी, प्रज्ञानंद, महर्षि ज्योति देव अग्रहरी, अरविंद, आदित्य जायसवाल, रितेश सिंह आदि ने प्रसन्नता जताई है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking