News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: घर-घर जाकर महिलाओं को शत प्रतिशत वोटर बनाये- अरबिन्द कुमार, एसडीएम

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 19, 2021  |  9:42 PM

589 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: घर-घर जाकर महिलाओं को शत प्रतिशत वोटर बनाये- अरबिन्द कुमार, एसडीएम

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मतदाता सूची में जेंडर रेश्यो में बड़े अंतर को लेकर तहसील प्रशासन गंभीर है। सोमवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने जेंडर रेश्यो पर बीएलओ की बैठक कर महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने सहित सभी आवश्यक निर्देश दिए।

जेंडर रेश्यो का बैलेंस किए जाने के लिए एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि वे घर घर जाकर महिलाओं को शत प्रतिशत वोटर बनाएं। उनके फार्म नम्बर छह भरवाएं।

अभी कम है लिंग अनुपात

जेंडर रेश्यो के अनुसार एक हजार पुरुषों पर 859 महिलाएं मतदाता होनी चाहिए जबकि कई बूथों पर यह काफी कम है। उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने इस रेश्यो को बैलेंस किए जाने के लिए सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि वे घर-घर जाकर महिलाओं के बारे में जानकारी करें कि उनका नाम मतदाता सूची में हैं अथवा नहीं। अगर किसी महिला का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो उसका फार्म नम्बर छह भरवाया जाए, जिससे कि उस महिला का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि वे यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें, जिससे जेंडर रेश्यो बैलेंस हो सके। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि यादव, रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक कुमार, एन आई सी के राजन, कानूनगो लालजी, लेखपाल अभिमन्यु मणि, धीरज शुक्ला, बृजनारायण सिंह सहित तमाम बीएलओ मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking