News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मनबढ़ ने मंदिर में स्थापित काली प्रतिमा की पिण्डी तोड़ी, मुकदमा दर्ज! पुलिस कार्रवाई में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 25, 2023  |  3:49 PM

93 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मनबढ़ ने मंदिर में स्थापित काली प्रतिमा की पिण्डी तोड़ी, मुकदमा दर्ज! पुलिस कार्रवाई में जुटी WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध भैसहां देवी मंदिर में स्थित काली जी की प्रतिमा (पिण्डी) को गांव निवासी एक नशे में भूत युवक के द्वारा तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। पिण्डी तोड़े जाने को लेकर आक्रोश पनपने लगा। मंदिर के पुजारी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव में प्रसिद्ध पौराणिक देवी का मंदिर स्थापित है जहां चैत्र के रामनवमी पर भारी मेला लगता है। दुर्गा मंदिर में स्थित काली जी की पिण्डी तोड़े जाने को लेकर मंदिर के पुजारी बृजभूषण तिवारी ने बुधवार को तहरीर देकर बताया है कि गांव का एक दलित युवक धर्मा भारती ने मंगलवार की रात नशे में भूत होकर अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए ईंट से पिण्डी तोड़़ दिया जिससे जनमानस के आस्था को चोट पहुंची है। पुजारी ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया है कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति है। ऐसे अराजकतत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking