News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 13, 2023  |  8:36 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा
  • अभी कुछ दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला पहुंचा था थाने

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नवल छपरा निवासी एक विवाहिता के तुर्कंहा सीएचसी से रेफर होकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी। मृतका के पिता ने पति सहित ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। जबकि पति उसके बीमारी से मौत होना बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति -पत्नी का पूर्व में हुए विवाद में 8 दिन पूर्व मामला थाने पहुंचा था।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवल छपरा निवासी प्रमोद कुशवाहा की पत्नी लक्ष्मीना देवी 30 वर्ष को बीमारी होने पर परिजन एम्बुलेंस से तुर्कहा सीएचसी ले गए जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय लक्ष्मीना ने दम तोड़ दिया तो शव को वापस सीएचसी लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पति प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक पत्नी की तबियत काफी समय से खराब थी उसका काफी समय से इलाज चल रहा था। बीमारी से उसकी मौत हो गयी है। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के ही मायके पक्ष से पिता गोविन्द निवासी ग्राम भजन छपरा ने बताया कि 9 वर्ष पहले नवल छपरा निवासी प्रमोद से लक्ष्मीना की शादी हुई थी। दोनो से 8 वर्ष की पुत्री रोशनी व 6 वर्ष का पुत्र शिवम् है। प्रमोद द्वारा लक्ष्मीना को काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था जिसकी पूर्व में पंचायत हुई थी। आठ दिन पहले प्रमोद के प्रताड़ना से आजिज होकर लक्ष्मीना थाने पहुंची थी, इसके बाद फिर पंचायत हुई और पंचायतन लक्ष्मीना पति के घर रह रही थी। उसकी मौत प्रताड़ना से हुई है।

इस संबंध में निरीक्षक अपराध विरेन्द्र यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking