News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम में भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 13, 2023  |  4:17 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम में भेजा WhatsApp
Responsive image
  • घटना मंगलवार की देर रात्रि का बताया जा रहा है, मौके पर पहुंचे तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक खड्डा ने पंचनामा करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मरचहवा गांव के उत्तर टोला में एक नवविवाहिता ने मंगलवार की देर रात गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका का पति रोजी रोजगार के सिलसिले में कर्नाटक में है। सुबह घटना की जानकारी होने पर दरवाजे पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मरचहवा निवासी रामप्रीत राजभर के लड़के अजय राजभर की पत्नी गुंजा 28 वर्ष दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। पति रोजगार के सिलसिले में कर्नाटक में काम करता है। पांच वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई है। मंगलवार की देर रात्रि गुंजा खाना खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी के लरही से गले में दुप्पटे लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह काफी देर घर में कोई हलचल न देख पड़ोसियों ने घर में घुसकर देखा तो सभी सन्न रह गए। सूचना आम होते ही दरवाजे पर भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो तहसीलदार महेश कुमार एवं एचएचओ आशुतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अपने पीछे दो बच्चियों को छोड़ गई है।

एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव एक झोपड़ी में फंदे से लटकता मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला का पता बाहर है। घटना की छानबीन की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking