खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंगछपरा गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति कटहल के पेड़ से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। एम्बुलेंस से उन्हे इलाज के लिए सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार को ग्राम पंचायत सारंगछपरा निवासी बाबूलाल यादव 50 वर्ष कटहल के पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ रहे थे कि असंतुलित होकर नीचे गिर गये जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एम्बुलेंस चालक फूलचंद मौर्य एवं ईएमटी सत्येन्द्र चौधरी ने उन्हें तत्काल सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती किया जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति का बायां पैर फैक्चर बताया जा रहा है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…