खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव के वीराभार बंधे के समीप मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी के दौरान खनन अधिकारी ने मौके से एक ट्रैक्टर एवं ट्राली सहित जेसीबी मशीन को पकड़ते हुए थाने भेजवा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रविवार को लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव के निकट वीराभार बंधे पर सिंचाई विभाग द्वारा बंधे पर मिट्टी कार्य किया जा रहा है। इसी की आड़ में रविवार को जेसीबी मशीन से अवैध रूप से ट्रैक्टर -ट्रालियों से अवैध मिट्टी खनन होने की सूचना पर खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने छापेमारी कर एक ट्रैक्टर ट्राली एवं जेसीबी मशीन को पकड़ लिया, मौके पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए भीड़ जमा होने पर खड्डा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी और एक ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने लाई है।
खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी खनन कार्य में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी मशीन पकड़ी गई है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि थाने पर ट्रैक्टर ट्राली सहित जेसीबी मशीन लाई गई है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…