News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 28, 2023  |  6:35 PM

212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा WhatsApp
Responsive image
  • मदनपुर सुकरौली के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित हुआ ग्राम चौपाल

खड्डा/कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र के अंतर्गत मदनपुर भेड़ियारी के छितौनी तटबंध किलोमीटर 5.1 ठोकर नंबर 3 का निरीक्षण प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय एवं जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा किया गया।प्रभारी मंत्री ने कटाव रोकने के लिए लगाए गए पर्क्यूपाइन की स्थिति की जानकारी लिया साथ ही क्षेत्रीय विधायक द्वारा जहां-जहां भी नदी का बांध का कटाव हो रहा है, वहां वहां कटान रोकने के लिए व्यापक प्रपोजल बनाकर शासन को भेजने की बातों को जब कहा तो प्रभारी मंत्री ने एक्सईएन एमके सिंह को तत्काल डीपीआर बनाकर शासन को भेजने का निर्देश दिया।प्रभारी मंत्री ने ठोकर का निरीक्षण कर बाढ़ के दृष्टिगत कटान रोधी एवं बाढ़ बचाओ कार्य हेतु अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को आवश्यक निर्देश दिए। फसल क्षति से संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। मंत्री ने बाढ़ आने से शवदाह गृह स्थल के पास सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश के क्रम में राज्य में प्रत्येक जनपद में सांसद एवं विधायक गणों द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है। वहां उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित कर समस्याओं को निस्तारण भी किया जा रहा है। यहां के किसानों की क्षति हुए फसलों के लिए परियोजना बनाकर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। सरकार की जो भी योजनाएं है खासकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में उनका लाभ पहुंचाया जाएगा।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

नारायणी नदी एक बड़ी नदी है विभिन्न प्रकार के आए हुए समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने बाढ़ से बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों का अधिकारियों से जानकारी लेते हुए खेतों को कटान से बचाव हेतु परक्यूपाइन लगाने के दिए निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उसके बाद प्रभारी मंत्री ने मदनपुर सुकरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में भी हिस्सा लिया। भाजपा कार्यकर्ता आनंद सिंह के राशन कार्ड में नए पत्रों को नहीं जोड़े जाने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारी को शीघ्र कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़ने हेतु निर्देशित किया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित खाद्य वितरण प्रणाली के बारे में जनमानस को बताते हुए पात्र लाभार्थियों के नए परिवार के सदस्यों का राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने बनाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। चौपाल के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं को जनमानस से रूबरू कराया तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं वृद्धा पेंशन, उज्जवला कनेक्शन आदि के बारे में बताया। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजनाओं से समाज का प्रत्येक पात्र लाभार्थी लाभान्वित होना चाहिए एवं प्रत्येक पात्र लाभार्थियों को इसकी सुविधा मिलनी चाहिए।क्षेत्रीय विधायक द्वारा सरकार की योजनाओं और क्षेत्र की जनता को सबका साथ सबका विकास के बारे में बताया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आज के दौर में सभी को मिल रहा है।

निरीक्षण एवं चौपाल के दौरान विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय,मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक खड्डा आशुतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी खड्डा आशुतोष, तहसीलदार महेश कुमार डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीएसओ, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड एमके सिंह, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking