News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: छितौनी -बगहा रेलपुल से नदी में छलांग लगा लापता हुआ युवक, एसडीआरएफ टीम सर्च आपरेशन में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 3, 2024  |  6:28 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: छितौनी -बगहा रेलपुल से नदी में छलांग लगा लापता हुआ युवक, एसडीआरएफ टीम सर्च आपरेशन में जुटी WhatsApp
Responsive image
  • युवक घर वालों से था नाराज, फोन पर घर वालों और मित्र को दी नदी में कूद जाने की जानकारी और बात करते हुए चप्पल और टी-शर्ट पुल पर निकाल लगा दी नदी में छलांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी -बगहा रेलपुल से बिहार निवासी एक युवक का गंडक नदी में छलांग लगाने के बाद लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही खड्डा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर नदी में खोजबीन के प्रयास में जुटी हुई है। प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पनियहवा रेलपुल पर बिहार प्रांत की ओर से आया युवक फोन से घरवालों और मित्र को जानकारी देते हुए अचानक पुल पर ही चप्पल और टी-शर्ट उतारकर अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दिया। नदी में नांव लेकर गये मछुआरों ने नदी में तेज आवाज सुनकर खोजबीन की लेकिन नदी के तीव्र धारा के चलते कोई पता नहीं चल पाया, सूचना सालिकपुर पुलिस चौकी पर तैनात हेड़ कांस्टेबल दीपू कुंवर, सिपाही शशिकेश गोस्वामी को मिलते ही स्थानीय मछुआरों एवं गोताखोरों से नदी में खोजबीन कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

थानाध्यक्ष खड्डा अनिल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर तहसील प्रशासन को मामले की जानकारी दी, थोड़ी देर में एसडीआरएफ टीम भी पहुंचकर स्टीमर वोट से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है लेकिन खबर लिखे जाने तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं चल पाया है। सूचना आम होने पर उक्त युवक का मित्र भी पुल पर पहुंच गया और लापता युवक का नाम नौशाद आलम और घर का पता बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र के नितिश नगर गांव का निवासी बता रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking