खड्डा/कुशीनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ बर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृक्षारोपण किया।
बुधवार को खड्डा विधान सभा के ग्राम सभा बहोर छपरा के प्राथमिक विद्यालय में खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय की उपस्थिति में भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता साफ-सफाई के साथ ही बृक्षारोपण कार्य किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के आठ वर्ष गांव, गरीब किसान, मजदूर के उत्थान का रहा। अनेक तरह के लाभकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा मे लाने जाने का कार्य किया गया है। बृद्धा बिधवा पेंशन किसान सम्मान निधि से सभी को लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस दौरान पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति, भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, राकेश मद्धेशिया, राजू यादव, मिठाई बाबा, ब्यास वर्मा, शंकर गुप्ता, खड्डा प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…