News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: दियारा के बाढ़ प्रभावित गांवों में जायजा लेने पहुंचे विधायक, डीएम एवं एसपी

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 29, 2024  |  8:01 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दियारा के बाढ़ प्रभावित गांवों में जायजा लेने पहुंचे विधायक, डीएम एवं एसपी WhatsApp
Responsive image
  • नदी का घट रहा है जलस्तर, दुश्वारियां बढ़ी

खड्डा/कुशीनगर। गण्डक नदी में 5 लाख 65 हजार क्यूसेक से ऊपर पानी नेपाल के बाल्मीकिनगर बैराज से छोड़े जाने के कारण नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी उस पार बसे मरचहवा, शिवपुर, बसंतपुर, नारायणपुर, हरिहरपुर, भगवानपुर का एक टोला, सोहगीबरवा एवं सालिकपुर और महदेवा गांव में बाढ़ का पानी आ गया और लोगों के घरों में पानी घूस गया। लोग उंचाई वाले स्थान पर शरण लिए हैं। रविवार को बिहार के नौरंगिया होकर नांव व ट्रैक्टर ट्राली से विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ शिवपुर गांव पहुंच कर जायजा लिया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों को बाढ़ राहत कीट भी प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषभ पुण्डीर को निर्देशित करते हुए कहा कि जो लोग भी बाढ़ से प्रभावित है उनके लिए बाढ़ राहत के दृष्टिगत सभी बाढ़ राहत शिविर स्थल सक्रिय कर दिए जाए। साथ ही साथ सभी बाढ़ सुरक्षा चौकी, शरणार्थी स्थल, तथा कम्युनिटी किचन को सक्रिय कर दिया जाए जिससे कि किसी प्रकार की कोई भी ग्राम वासियों को असुविधा न हो । पशुओं के लिए भी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी ग्राम वासियों से अपील किया की सुरक्षित एवं चिन्हित उचित स्थान पर ही आप सब लोग ठहरें। चिकित्सा एवं अन्य राहत खाद्य सामग्री भी उचित मात्रा में वितरित किया जाए। जिला प्रशासन के तहसील स्तर की टीम , एसडीआरएफ टीम आदि सक्रियता से कार्य करें। राहत सामग्री सभी में समान रूप से वितरित किया जाए।

एसडीआरएफ की टीम को निर्देशित किया गया है कि सभी लोगों को सुरक्षित चिन्हित स्थलों पर पहुंचा दिए जाए तथा कोई अगर बाढ़ में फंसा हो तो उसे तुरंत रेस्क्यू किया जाए। मेडिकल टीम भी सक्रिय होकर कार्य करें। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि बाढ़ के संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन इसमें सक्रिय होकर कार्य कर रही है। एसडीआरएफ टीम भी सक्रिय होकर यहां तैनात रहेगी। बाढ़ चौकियों/ संवेदनशील स्थानों पर पुलिस, आपदा मित्र की तैनाती की गई है। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर कहा कि सरकार और पूरा प्रशासन आपके साथ है, किसी भी प्रकार से आपकी सुरक्षा और मदद के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित किए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर, तहसीलदार महेश कुमार, आपदा एक्सपर्ट, एसओ खड्डा अनिल कुमार सिंह, शिवपुर चौकी इंचार्ज, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम प्रधान इजहार अंसारी, नरसिंह, आनन्द कुमार सहित जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking