खड्डा/कुशीनगर: खड्डा स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से शनिवार को विकास खण्ड के ग्राम पंचायत करदह में सिकल सेल एनीमिया, दस्तक व संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के प्रबुद्ध जनों के साथ डाक्टर, आशा वर्कर आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पीएन गुप्ता ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। वहीं दस्तक अभियान 16 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान की शुरूआत करते हुए विधायक ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा, लगन के साथ कार्य करके वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। सभी लोगों के सतर्कता से ही रोगों का बचाव संभव है।
कहा कि स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन, महिला सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान विभाग मिलकर इस अभियान को पंख लगाएंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बर्चुवल संवाद करेंगे। प्रभारी डा.पीएन गुप्ता ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिदिन क्षेत्र में सभी घरों का भ्रमण करेंगी। साथ ही बुखार से पीड़ित मरीजों की सूची बनाएगी। इसके अलावा क्षय रोग के लक्षणयुक्त, कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर संबंधित एएनएम को देंगी। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि प्रद्युम्न तिवारी, आनंद सिंह, डा. पीएन गुप्ता बीएचडब्ल्यू पंकज कुमार गुप्ता, आकाश, सुभाष प्रभाकर, सीएचओ विशिका, पूर्णिमा, अमृता, आशा आदि मौजूद रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…