News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सांसद और विधायक ने बाढ़ पीड़ितों में वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 20, 2024  |  7:28 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सांसद और विधायक ने बाढ़ पीड़ितों में वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री WhatsApp
Responsive image
  • रेता क्षेत्रवासियो के हर मुश्किल में सरकार साथ -सांसद विजय दूबे
  • नदी पार के चार ग्राम पंचायतों के बेहतर कनेक्टिविटी के लिए होगा सड़कों का निर्माण -विधायक विवेकानंद 

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के गण्डक नदी पार बसे बाढ़ प्रभावित गांवों में शनिवार को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने एसडीएम ऋषभ पुण्डीर के साथ पहुंचकर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बाढ़ राहत शिविर में जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बाल्मीकि गण्डक वैराज से गण्डक नदी में 4 लाख 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी पार बसे शिवपुर, बसंतपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, मरचहवां आदि आधा दर्जन गांवों में बाढ़ आ गई। लोगों को कम्यूनिटी किचन में प्रशासन के द्वारा भोजन और अन्य सहायता प्रदान की गई। शनिवार को सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, एसडीएम ऋषभ पुण्डीर, तहसीलदार महेश कुमार नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने नारायनपुर और हरिहरपुर गांव के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के 337 लोगों में राहत सामग्री वितरित किए। इस अवसर पर सांसद विजय दूबे ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के हर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। स्वयं सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने नदी पार के चार गांवों के बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़क की स्वीकृति करा दी गई है। इस दौरान चेयरमैन छितौनी अशोक निषाद, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, कुणाल राव, प्रधान नरसिंह, हीरामन प्रसाद, आनंद कुमार, इजहार अंसारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking