खड्डा/कुशीनगर। सोमवार को मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे और विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने खड्डा विकास खण्ड के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे की उपस्थिति में ग्राम पंचायत खैरी में 4.19 लाख से निर्मित वृहद् पुस्तकालय, धरनीपट्टी में 23.54 लाख रुपए से बनाए गए मिनी स्टेडियम, हड़हवा /नरकहवा में पर्यटन विकास योजना अन्तर्गत 34 लाख रुपए से निर्मित पर्यटन विकास स्थल का शिलान्यास, भुजौली बुजुर्ग में 12 सौ मीटर की 90 लाख की लागत से आरसीसी सड़क, मठिया बुजुर्ग में 2.50 की लागत से साइंस लैब, ग्राम सभा विशुनपुरा बुजुर्ग में 20 लाख से निर्मित मिनी स्टेडियम का लोकार्पण और 07 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास, छितौनी जंगल में 07 लाख से निर्मित समुदायिक भवन, गड़हिया बसंतपुर में 24 लाख रुपए से बनाए गए अमृत सरोवर और 2.50 लाख रुपए से निर्मित साइंस लैब सहित अन्य 20 लाख रुपए सहित कुल लगभग 2 करोड़ 35 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद विजय दूबे ने कहा कि गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव है। प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक 9 वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल कार्यकाल में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा की भारत की आत्मा गावों में बसती है इसीलिए सरकार शहरी क्षेत्रों के साथ गावों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है।
कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा, अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, संतोष तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी आदि ने संबोधित किया। बीडीओ खड्डा विनित यादव ने आभार जताया।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…