News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नगर पंचायत छितौनी में सांसद व विधायक ने किया वाटर एटीएम का शुभारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 20, 2022  |  10:23 PM

509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नगर पंचायत छितौनी में सांसद व विधायक ने किया वाटर एटीएम का शुभारंभ
  • भाजपा सरकार में हर वर्ग को मिल रहा है समान लाभ- सांसद विजय दूबे

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी में बुधवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने पनियहवा, छितौनी खास एवं छितौनी महिला चिकित्सालय पर बुधवार को वाटर एटीएम का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद श्री दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आम जन के विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि नव सृजित नगर पंचायत छितौनी विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। कार्यक्रम में उज्जवला योजना के तहत 20 महिला लाभार्थियों को मुफ्त उज्जवला गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना अंतर्गत 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं 80 पात्र परिवार को वरासत प्रमाण पत्र भी वितरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय रहे। अजय गोविंद राव शिशु आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान नगर पंचायत की प्रशाशक व उप जिलाधिकारी खड्डा उपमा पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत छितौनी देवेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोषमणि त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष खड्डा चंद्रप्रकाश तिवारी, भाजपा के मनोज पाण्डेय, विजय तुलस्यान, रामानुज मिश्रा, कात्यायनी गैस के प्रोपराइटर अभिषेक सिंह”बंटी’, वरिष्ठ लिपिक राजेन्द्र गुप्ता, रामनगीना कुशवाहा, अशोक निषाद, नर्मदा पाठक, सहित पार्टी पदाधिकारी कमलेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह सफाई नायक जितेन्द्र यादव, रविन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking