News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सांसद ने किया माइक्रो डोनेशन कैम्प का शुभारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 27, 2022  |  2:58 PM

307 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सांसद ने किया माइक्रो डोनेशन कैम्प का शुभारंभ
  • भय, भूख और भ्रष्टाचार मुक्त देश का हो रहा है निर्माण
  • अन्तिम व्यक्ति के विकास की राजनीति करती है भाजपा- सांसद

खड्डा/कुशीनगर। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सांसद विजय कुमार दुबे ने बुधवार को राजश्री मैरेज हाल में आयोजित माइक्रोडोनेशन कैम्प कार्यक्रम का बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित किया।

भाजपा द्वारा 24 अप्रैल से प्रारंभ माइक्रोडोनेशन कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलेगा। सांसद विजय कुमार दूबे अपील पर काफी संख्या में लोगों ने डोनेशन कर कार्यक्रम को अति सफल बनाने में अपना महत्ती योगदान दिया।

इस दौरान कार्यक्रम में जुटे भारी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विजय दुबे ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भाजपा की मोदी व प्रदेश में योगी- 2 की सरकार चतुर्दिक प्रगति की है। उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। उन्होंने कहा कि कहा कि कोरोना के विकराल काल में भाजपा के कुशल नेतृत्व द्वारा टीकाकरण से लेकर किसी भी व्यक्ति को भूखे पेट सोने न देना किसी करिश्मा से कम नही है। उन्होंने जनपदवासियों ने देशहित में माइक्रो डोनेशन कैम्प में अपना अमूल्य सहयोग करने की अपील किया।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ संतोष मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता बद्रीनारायण तिवारी उर्फ मिठाई बाबा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजू तुलस्यान, रामानुज मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ संग्राम सिंह यादव, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा संदीप श्रीवास्तव, प्रदुम्मन तिवारी, पिन्टू मिश्रा, पवन राव, जितेंद्र सिंह कोमल जायसवाल, राजू गुप्ता, अमृतांश तिवारी निक्कू, अनुराग सिंह, विनय उर्फ मारुति, रामप्यारे कुशवाहा, संतोष यादव सहित पार्टी पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking