खड्डा/कुशीनगर। रेलवे ट्रैक पर 20 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव पुलिस ने शनिवार की देर शाम बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा थाना क्षेत्र के बसडिला व अहिरौली गांव के बीच में ट्रैक पर एक कटा हुआ शव पड़ा था जिसे देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर एक जोड़ी चप्पल पड़ा था। मृतक के शरीर पर गुलाबी रंग का चेकदार शर्ट, जींस पैंट व कमर में बेल्ट लगा था। शव के पास से माचिस की डिब्बी, गुटखा एवं एक फोन नंम्बर अंकित तस्वीर बरामद हुआ है। पुलिस शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान की कोशिश की जा रही है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…