News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: रेलवे ट्रैक पर मिली एक युवक की कटी लाश, जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 28, 2024  |  10:34 AM

101 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रेलवे ट्रैक पर मिली एक युवक की कटी लाश, जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी WhatsApp
Responsive image
  • ट्रेन से कटकर एक युवक की हुई मौत
  • खम्भा संख्या 316/7 के समीप हुई घटना

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर एक कटी लाश देखकर लोगों में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शिनाख्त की कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक के खम्भा संख्या 316/ 7 के समीप गुरुवार की भोर में ट्रैक की ओर गए लोगों ने लाइन पर एक व्यक्ति का ट्रेन से शरीर दो भागों में कटा देख सन्न रह गये। आस- पास इसे देखकर सनसनी फ़ैल गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। कस्बा निवासी गुड्डू गुप्ता और जीआरपी ने शिनाख्त के क्रम में पाकेट में मिले डायरी में लिखे पते के अनुसार युवक की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम साहबगंज टोला रामपुर बंगहा निवासी धर्मेन्द्र वर्मा 32 वर्ष के रूप में हुई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking