News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नारायणी सामाजिक कुम्भ अमृत सरोवरों के विकास के लिए संकल्पित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 31, 2023  |  7:13 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नारायणी सामाजिक कुम्भ अमृत सरोवरों के विकास के लिए संकल्पित
  • अमृत सरोवरों के विकास के लिए संकल्पित है सामाजिक कुंभ समिति

खड्डा/कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुंभ समिति की बैठक बगही धाम के महंत विशंभर दास की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई जिसमें सामाजिक कुंभ आयोजन समिति के द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में जल संचय, कृषि व पर्यावरण की दृष्टि से बनाए गए अमृत सरोवर मे मां नारायणी का जल अर्पित कर स्थानीय लोगों को जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, साथ ही स्वच्छता, दीपोत्सव तथा आरती जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के आह्वान के साथ प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों से निवेदन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को 2 चरणों में संपन्न किया जाएगा प्रथम चरण में 7 से 11 अगस्त तक 10 विकास खंडों के 50 अमृत सरोवरों में जल अर्पित किया जाएगा एवं दूसरा चरण अक्टूबर माह में शुरू होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए पथलेश्वरनाथ के महंत डॉ सत्येंद्र गिरी ने कहा कि अमृत सरोवरों के विकास का उद्देश्य, जल संरक्षण एवं जल संचयन के साथ-साथ इन्हें सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित करना है।इस अवसर पर संत बालक दास, सुनील दुबे, संतोष सिंह, शंभू चौहान, राकेश पाल, दीनदयाल साहनी, मनोज सिंह , विरेन्द्र तिवारी, दुर्गा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking