News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में प्रणयसूत्र में बंधे 120 जोड़े

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 11, 2021  |  5:30 PM

572 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में प्रणयसूत्र में बंधे 120 जोड़े

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा ब्लाक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर 120 जोड़ों का विवाह अपने- अपने धर्मानुसार विधि- विधान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वर व वधू पक्ष के लोग भी शामिल रहे। मांगलिक गीतों से परिसर गुलजार रहा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

शनिवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा खड्डा ब्लाक परिसर में पाण्डाल सजाकर खड्डा के 63 व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के 57 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधि- विधान से सम्पन्न हुआ। हिंदू धर्म के जोड़ों का विवाह पुरोहित के मंत्रोच्चार के बीच तो मुस्लिम धर्म के जोड़ों को मौलवी ने निकाह पढ़ाया। ब्लाक परिसर को करीने से सजाया गया था। विवाह उपरांत विदाई की रस्म में सरकार की ओर से सामान भी दिये गये। अतिथि के रूप में पधारे लोगों को जलपान आदि की ब्यवस्था की गई थी। वर व बधू पक्ष के लोगों के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र, जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय, प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, महिला मोर्चा से विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्रदुम्न तिवारी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी, बीडीओ श्याम मुरली मिश्रा, विनित यादव, सुनील प्रजापति, आदि ने वर वधू को आशिर्वाद दिया। तत्पश्चात प्रीतिभोज का कार्यक्रम हुआ। 

इस दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम यादव, प्रधान हेमंत शुक्ला, अवनीन्द्र गुप्ता, सत्तार, औरंगजेब, सतीश यादव, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुणाल राव ने किया।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking