News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: पशु मेले में 432 पशुओं का हुआ उपचार, बांटे गये मिनिरल्स व दवाईयां

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 4, 2022  |  8:37 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: पशु मेले में 432 पशुओं का हुआ उपचार, बांटे गये मिनिरल्स व दवाईयां

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा अहिरौली में मंगलवार को पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं का उपचार के साथ ही दवा व मिनिरल्स आदि वितरित किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा के जिला संयोजक सहकारिता सुप्रियअशोक मालवीय ने किया।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

मुख्य अतिथि ने मुख्य संबोधन में कृषि, पशुपालन से रोजगार आदि जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार द्वारा गांव, गरीबों एवम् आमजन तक पहुंचाने की बात बताई। पशु चिकित्साधिकारी डा. उज्जवल खरवार ने मेले के माध्यम से लोगों को सर्दियों में पशुओं की होने वाली बीमारी के बारे, पशुपालन का विस्तार करने अच्छे नस्ल के गाय, भैंस का पालन कर दुग्ध उत्पादन कर अधिक मुनाफा कमाने के गुर सिखाये। पंजीकृत 432 छोटे बड़े पशुओं के लिए खनिज मिश्रण, कृमिनाशक दवा वितरित कर उपचार भी किया गया। ग्राम प्रधान गणेश कुशवाहा, पशुधन प्रसार अधिकारी संजय भारती, पैरावेट पशुमित्र जितेन्द्र कुमार गुप्ता, महबूब आलम, उमेश यादव, रजवन्त प्रसाद, रमेश यादव, राजेश यादव, आकाश राव, अजय राव आदि उपस्थित रहे।

एरगेनो आर्गेनिक कम्पनी ने स्टाल लगाकर किया दवाइयों का वितरण: पशु मेले में एरगेनो आर्गेनिक कम्पनी की ओर से पशुपालकों को नि:शुल्क दवा, सिरफ, टैबलेट्स आदि वितरित किया गया।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking