खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव के भैसहियां टोला निवासी अशोक भारती की पुत्री अमृता 8 वर्ष नदी किनारे अड़ार गिरने की जद में आकर लापता हो गयी है। सूचना पर ग्रामीणों संग पुलिस सर्च आपरेशन चला उसकी काफी खोजवीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।
मंगलवार के दोपहर बाद महदेवा गांव के भैसहियां टोला निवासी महाबीर हरिजन के लड़के अशोक भारती की 8 साल की बेटी अमृता अपने दादी के संग गण्डक नदी की ओर गयी थी। गांव के लोगों के अनुसार घर लौटते समय नदी के किनारे जहां नदी अक्सर कटान करती है उधर से ही दोनों गुजर रहे थे, इतने में नदी का अड़ार टूटकर गिर गया और लड़की अमृता उसकी जद में आकर नदी में गिरकर लापता हो गयी। शोर सुनकर गांव के लोगों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस भी सर्च आपरेशन से खोजवीन की। खबर लिखे जाने तक लड़की के नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान व गमगीन हैं।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…