News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: आगजनी में एक भैंस व बकरी की जलकर मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 25, 2022  |  5:53 PM

440 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: आगजनी में एक भैंस व बकरी की जलकर मौत
  • खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ- लखुई गांव के मोतीझील टोले में हुई आगजनी की घटना
  • एक भर्मित भैंस, एक बकरी जलकर मरी, एक भैंस बुरी तरह झुलसी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव में शनिवार को मवेशी खाने में आग लगने से एक भैंस व बकरी की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग बुझाया जा सका। इस अग्निकांड में कुछ अनाज, चारा मशीन सहित झोपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

लखुआ- लखुई गांव के मोतीझील टोला निवासी श्रीनिवास पुत्र रामप्रसाद शुक्रवार की रात मवेशी खाने में अलाव जलाये थे, शनिवार को भोर में चार बजे अलाव की चिंगारी से एक गर्भित भैंस और एक बकरी जलकर मर गई और एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। रात का समय होने के चलते सभी लोग सो रहे थे, जब तक लोग उठते सबकुछ जलकर राख हो गया था। वहीं पड़ोस के घटना के बाद पशुपालन विभाग से जितेन्द्र गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घायल मवेशी का दवा इलाज किया वहीं राजस्व विभाग के संजय गुप्ता क्षति का आकलन करने में जुटे हुए हैं। ग्राम प्रधान संतोष कुमार, माहताब आलम, अमित कुशवाहा, शिव सागर , अमेरिका भारती, लकमुद्दीन , विवेकानंद गुप्ता, हृदया गुप्ता, दिनेश आदि लोगों ने सरकारी सहायता दिलाने का मांग किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking