News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: बोलेरो-बाइक की भीडंत में एक युवक गम्भीर, दुर्घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 17, 2022  |  5:29 PM

472 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: बोलेरो-बाइक की भीडंत में एक युवक गम्भीर, दुर्घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतरहां पुल के समीप सोमवार की दोपहर बाइक व बोलेरो की भीडंत में बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

पनियहवा-नेबुआ राजमार्ग पर डोमनपट्टी गांव के समीप कोतरहां पुल के पास बोलेरो व मोटरसाइकिल सवार युवक की जोरदार भीडंत हो गयी। इस दुर्घटना में बगहां बिहार निवासी नागेन्द्र चौधरी उम्र 35 वर्ष जो देवगांव अपनी ससुराल जा रहे थे गम्भीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल नागेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया जबकि घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया। पनियहवा पीकेट व हनुमानगंज थाने गेट पर पुलिस ने चेकिंग की लेकिन हाथ खाली रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking