News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: 4 किग्रा अवैध गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 3, 2023  |  6:05 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: 4 किग्रा अवैध गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा: 4 किग्रा अवैध गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाने की पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को सालिकपुर गांव के समीप से गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर तस्कर को चालान भेजा है।

खड्डा पुलिस बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, आरक्षी शशिकेश गोस्वामी, आरक्षी यशवंत यादव, आरक्षी रामनिवास यादव के साथ सालिकपुर के समीप निगरानी में जुटी हुई थी कि बिहार की ओर से आ रहे एक युवक को संदिग्ध देख रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान झोले से चार किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गये युवक की पहचान आफताब खांन पुत्र गुलाम हजरत अली निवासी रुपहीडाड़ खैरा टोला थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आफताब के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि आफताब को चार किग्रा अवैध गांजा के साथ पकड़कर चालान किया गया है‌।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking