News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: ढाई किलो से अधिक नाजायज गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

May 8, 2022  |  6:54 PM

646 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ढाई किलो से अधिक नाजायज गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
  • पुलिस ने अवैध गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने रविवार की दोपहर बगहवा इनार के पास से ढ़ाई किग्रा अवैध गांजा बरामद करते हुए मोटरसाइकिल सहित गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

खड्डा के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह को रविवार को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति खड्डा-नेबुआ मुख्य मार्ग के रास्ते गांजा ले जाने वाला है। सूचना का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उमेश कुमार सिंह, सिपाही प्रेमनारायण वर्मा, चन्दन यादव ने खड्डा-नेबुआ मार्ग के बीच गश्ती तेज कर दी। इसी बीच बगहवा इनार के पास बाइक लेकर एक युवक दिखा जो पुलिस देख भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान मेराज अंसारी पुत्र अलाउद्दीन निवासी कोठिलवां बबुईया हरपुर थाना कोतवाली पडरौना के रूप में हुई। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 2.550 किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा व बाइक को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध 8/20 एनडीपीएस में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। एस एच ओ धनवीर सिंह ने बताया कि नाजायज गांजा के साथ मेराज अंसारी को वाहन व गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking