News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: आखिर किसके सह पर बिहार प्रदेश को जा रही है ट्रेनों से यूरिया खाद

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 25, 2022  |  4:52 PM

1,215 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: आखिर किसके सह पर बिहार प्रदेश को जा रही है ट्रेनों से यूरिया खाद WhatsApp
Responsive image
  • गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा व पनियहवा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के जरिए यूरिया खाद की हो रही ढुलाई
  • बिहार में ऊंचे दाम में बिक रही है खाद

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा व पनियहवा स्टेशनो से इन दिनों ट्रेनों से यूरिया खाद की तस्करी धडल्ले से जारी है। शुक्रवार को खड्डा रेलवे स्टेशन पर देर शाम एक व्यक्ति लगभग दो दर्जन से अधिक यूरिया खाद को स्टेशन पर रखकर पैसेन्जर ट्रेन से बिहार ले जाकर इसे महंगे दाम में बेंचने की तैयारी में जुटा हुआ था। इसी तरह पूरे स्टेशन पर अलग- अलग जगह पर यूरिया खाद बोरियों में रखी मिलीं। हालांकि ट्रेनों से बिना बुकिंग हुए यह सब किसके सह पर चल रहा है इसका खुलासा जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

बार्डर क्षेत्र से अवैध रूप से खाद तस्करी को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाये हैं जिससे कि एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में खाद के आवागमन को रोका जा सके और किसानों के समक्ष खाद का संकट उत्पन्न न हो। इसके बाद भी बिहार प्रदेश के लोग ट्रेनों से इसकी ढुलाई कर इसे बिहार में महंगे दामों में बेचने का नायाब तरीका अपना लिया है। गन्ना व धान की रोपाई के समय यूपी के खड्डा सहित आस-पास के खाद की दुकानों से बड़े पैमाने पर यूरिया खाद को शाम होते ही स्टेशन पर ढोने लखते हैं इसके बाद ट्रेनों के जरिए खाद को बिहार ले जाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो पूर्व में ट्रेनों से अवैध तस्करी कर शराब, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सहित मसाला, लौंग, लायची, सुपारी आदि की तस्करी की जाती रही है। हालांकि जीआरपी एवं आरपीएफ ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाती रहती है लेकिन ट्रेनों से यूरिया की आवाजाही किसके सह व प्रभाव पर हो रही है यह जांच का विषय है।

क्या कहते हैं स्टेशन अधीक्षक खड्डा: खड्डा स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि जब खाद ले जा रहे लोगों को बुकिंग आदि के लिए कहा जाता है तो गिड़गिडाने लगते हैं। स्टेशन पर खाद की मौजूदगी के सवाल पर इसे दिखवाता हूं का जबाब दिया।

क्या कहते हैं जीआरपी चौकी प्रभारी: पनियहवा/पड़रौना चौकी प्रभारी अवधेश तिवारी का कहना है कि इनके बिरुद्ध आरपीएफ के सहयोग से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते हैं आरपीएफ इंस्पेक्टर कप्तानगंज: आरपीएफ इंस्पेक्टर कप्तानगंज समर सिंह का कहना है कि ट्रेनों में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेनों से यूरिया खाद बिहार ले जाने के संबंध में रेल वाणिज्य विभाग को अवगत करा दिया गया है।

अब देखना होगा कि ट्रेनों से अवैध रूप से बिहार प्रदेश को ले जायी जा रही यूरिया खाद की रोकथाम के लिए रेल प्रशासन क्या कार्रवाई एवं कदम उठा रहा है ?

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking