News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: अराजकतत्वों ने बारात में आए वाहनों के तोड़े शीशे

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 13, 2022  |  10:06 PM

783 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: अराजकतत्वों ने बारात में आए वाहनों के तोड़े शीशे
  • एक संगठन से युवकों के जुड़े होने की है चर्चा

खड्डा/कूशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में रविवार को आयी बारात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान कुछ युवकों ने विवाद कर दिया। इसके बाद युवकों का एक संगठन मौके पर पहुंचकर बारात आयी लगभग आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। वाहन स्वामियों ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

विशुनपुरा गांव में रविवार को तीन घरों पर बारात आने की वजह से लोगों की चहलकदमी बढ़ गयी थी। एक बारात में आर्केस्ट्रा चल रहा था। आर्केस्ट्रा देखने आए आसपास के गांवों के कुछ युवक बारातियों से उलझ गए। इसी बीच एक युवक ने अपने संगठन के लोगों को बुलाने की धमकी देते हुए फोन करना शुरू किया। देखते ही देखते काला गमछा लगाए एक दर्जन युवक मौके पर पहुंच गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दिए। इतना ही नहीं दूसरे बारात में आए कुछ वाहनों के शीशे तोड़ दिए। खड्डा निवासी गुड्डू गुप्ता, बैजनाथ मद्धेशिया व बबलू आदि ने अराजक तत्वों द्वारा अपनी गाड़ियों का शीशा तोड़ने की जानकारी पीआरबी को दी। पुलिस के पहुंचते ही युवक मौके से फरार हो गए। इस विवाद में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हल्की चोट भी आई है। लोग एक उग्र संगठन विशेष से इन लड़को के जुड़े होने की बात भी कर रहे हैं जो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। खड्डा निवासी गुडू गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर वाहन के शीशा तोड़ने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

इस सम्बंध में एसएचओ धनबीर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking