News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: पुष्टाहार नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर दिया धरना

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 17, 2022  |  6:18 PM

567 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: पुष्टाहार नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर दिया धरना
  • शाहपुर में लाभार्थी महिलाओं ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर दिया धरना, कार्रवाई करने की मांग
  • सुपरवाइजर ने दिया जांच व कार्रवाई का आश्वासन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत शाहपुर में आंगनबाड़ी योजना का पुष्टाहार न मिलने से नाराज लाभार्थी महिलाओं ने केन्द्र पर शुक्रवार को धरना देकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सुपरवाइजर ने महिलाओं को समझा-बुझाकर वितरण व्यवस्था सही कराने एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

शाहपुर गांव की शोभा, शिला, विंदु, प्रेमशीला, सिंधु, रिम्पा, सुग्गी, पूनम, रीता, गुड़िया, अनुराधा, बबिता, गीता, रबड़ी, सरिता, फूलपत्ती आदि महिलाओं ने आंगनवाड़ी केन्द्र से महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार न मिलने से नाराज होकर केन्द्र पर धरना देने लगीं। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष राय ने दूरभाष से बाल विकास विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुपरवाइजर संगीता रानी व सुपरवाइजर बासमती के द्वारा मौके पर जांच किया गया और लोगों को समझा- बुझाकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking