News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: फटकदौना में पशु आरोग्य मेले का आयोजन, 409 मवेशियों का इलाज

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 3, 2022  |  3:45 PM

453 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: फटकदौना में पशु आरोग्य मेले का आयोजन, 409 मवेशियों का इलाज

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के फटकदौना हीराछपरा गांव में सोमवार को पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं का उपचार के साथ ही कृमिनाशक दवाओं व मिनिरल्स का वितरण किया गया। पशुपालकों को दवाइयां वितरित कर नियमित रूप से पशुओं को दवाइयों की खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जवल खरवार ने किया।Khadda: Animal health fair organized in Phatakdauna, treatment of 409 cattle

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

पशु मेले में जुटे पशुपालकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य/ जिला मिडिया सह संयोजक भाजपा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार द्वारा गांव के पशुपालकों के हित में यह योजना चलाई जा रही है जिससे अधिक से अधिक पशुपालक जागरूक व लाभान्वित हो सकें। पशु चिकित्साधिकारी डा. उज्जवल खरवार ने मेले के माध्यम से लोगों को सर्दियों में पशुओं की होने वाली बीमारी के बारे में बताया। साथ ही बीमारी से बचाव के लिए टीका लगवाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मेले में पंजीकृत 409 छोटे बड़े पशुओं के लिए खनिज मिश्रण, कृमिनाशक दवा वितरित करते हुए 4 पशुओं का गर्भ परीक्षण व 104 पशुओं का पैरावेट पशुमित्रों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा, धनन्जय पाण्डेय, पशुधन प्रसार अधिकारी संजय भारती पैरावेट पशुमित्र जितेन्द्र कुमार गुप्ता, महबूब आलम, उमेश यादव, रजवन्त प्रसाद, रमेश यादव, राजेश यादव, आकाश राव, रमेश कुशवाहा, मीना देवी, सोनू खरवार सहित सैकड़ों पशुपालक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking