News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: मानदेय भुगतान को लेकर आशाओं ने दिया पीएचसी पर धरना, सौंपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 13, 2022  |  9:06 PM

826 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: मानदेय भुगतान को लेकर आशाओं ने दिया पीएचसी पर धरना, सौंपा ज्ञापन
  • आशा बहुओं ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एमवाईसी को सौंपा ज्ञापन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहुओं ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को मांग पत्र सौंप कार्यवाही की मांग की।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

आशा संघ के ब्लाक अध्यक्ष सरोज गिरी की अगुवाई में मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा के परिसर में आशा बहुओं ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आशा बहुओं ने मार्च महीने से अब तक भुगतान समायोजन नहीं करने का मामला पुरजोर तरीके से उठाया।

आशा कार्यकर्ताओं ने पल्स पोलियो, फाइलेरिया, राज्य सरकार द्वारा किए गए बढ़ोतरी का भुगतान नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। नसबंदी, शगुन कीट, यूनिफॉर्म व कोविड़ काल में किए गए कार्यों के एवज में मानदेय नहीं मिलने का भी मामला उठाया। कहा है कि सत्र 21-22 में जेएसवाई मद का मार्च से वर्तमान तक अभी भुगतान नहीं किया गया है। आशाओं ने बताया है कि जिले पर अधिकारियों द्वारा भरोसा दिलाया गया था कि 4 दिन के भीतर भुगतान हो जाएगा लेकिन एक हफ्ते का समय बीत गया अभी तक भुगतान नहीं हुआ। प्रभारी चिकित्सा डा.पीएन गुप्ता को मांग पत्र सौंप कर शीघ्र कार्यवाही की मांग की। उसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान शशि पाठक, निर्मला देवी, प्रमिला तिवारी, शोभा यादव, विजयलक्ष्मी, सीमा, उर्मिला चौहान सहित दर्जनों आशा कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking