खड्डा/कुशीनगर। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने की दृष्टि से शुक्रवार को खड्डा में एसडीएम की अगुवाई में स्कूली बच्चों की एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली तहसील मुख्यालय से होते हुए नगर भ्रमण की।
एसडीएम उपमा पाण्डेय की अगुवाई में कांति देवी इण्टरमीडिएट कालेज व किसान इण्टरमीडिएट कालेज के बच्चों ने तहसील से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना बीमारी से रोकथाम के लिए नारे लगा संदेश दिया। इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, तहसीलदार के पेशकार राहुल चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौरसिया, मौला प्रसाद, धर्मेंद्र तिवारी, विभव शर्मा, आरसी गुप्ता, कस्वा ईंचार्ज रमाशंकर सिंह यादव, उमाशंकर यादव, स्कूली बच्चों सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…