News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 11, 2026  |  6:07 PM

442 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर WhatsApp
Responsive image
  • बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर कर रहे हैं इशारा
  • बरवारतनपुर हल्के के बीट सिपाहियों द्वारा खनन कराना चर्चा में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भेडी जंगल गांव में कथित रूप से अवैध बालू खनन का कारोबार लंबे समय से जोरों पर चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के अंधेरे में बालू का खनन किया जाता है और भोर होते ही उसे विभिन्न स्थानों पर पहुंचाकर ऊंचे दामों में बेच दिया जाता है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

ग्रामीणों का कहना है कि यह अवैध कारोबार काफी समय से फल-फूल रहा है, लेकिन अब तक इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। बलुआ टोला में खेतों में बने बड़े- बड़े गड्ढे अवैध खनन की गवाही दे रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि स्थानीय एक कारोबारी से थाने के बीट सिपाहियों द्वारा कथित सह और इशारे पर यह कारोबार संचालित हो रहा है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
यदि स्थानीय लोगों की शिकायतें सही हैं, तो यह न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का भी गंभीर मामला है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में जिला खनन अधिकारी के सीयूजी मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन फोन से संपर्क नहीं हो सका।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking