News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: अवैध अतिक्रमण पर एसडीएम ने चलवाया बुल्डोजर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 15, 2022  |  8:25 PM

729 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: अवैध अतिक्रमण पर एसडीएम ने चलवाया बुल्डोजर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के सुभाष चौक से पुराना बसस्टैंड तक एसडीएम द्वारा जेसीबी लगाकर सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

एसडीएम उपमा पांडेय ने बुधवार को खड्डा पुलिस व राजस्व टीम के साथ जेसीबी मशीन लेकर सुभाष चौक चौराहे के समीप पहुंची और सड़क की दोनों तरफ पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। सुभाष चौक से पुराना बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटवाते हुए आगे मार्ग पर हुए अतिक्रमण को दुकानदारों को स्वतः हटवाने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा सहित पुलिस व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम उपमा पाण्डेय ने बताया कि खड्डा नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सुबाष चौक से पुराना बस स्टैण्ड तक सड़क पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking