News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: दुकानों व नालियों पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Sanjay Pandey

Reported By:

May 30, 2022  |  8:15 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: दुकानों व नालियों पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर WhatsApp
Responsive image
  • समय सीमा बीत जाने के बाद भी स्वत: नहीं हटा अतिक्रमण तो कराया गया अतिक्रमण मुक्त

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे में समय सीमा बीत जाने के बाद आखिरकार सोमवार को एसडीएम खड्डा व पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत के ईओ व सफाई कर्मचारियों की टीम ने बुलडोजर चलवा नालियों व सड़को से अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दुकाने बंद रहीं व दुकानदार व ब्यापारियों में अफरा तफरी बनी रही।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

सोमवार को नगर पंचायत खड्डा के आजाद चौक पर एसडीएम उपमा पांडेय व सीओ संदीप वर्मा सहित पुलिस फोर्स तथा सफाई कर्मचारियों के साथ नगर में बुलडोजर लेकर पहुँचे। आजाद नगर मुहल्ले के दुकानो व घरों के आगे नालियों पर पक्का निर्माण व अन्य प्रकार से किए गये कब्ज़ा को सड़क के दोनों तरफ फल मंडी चौराहे तक बुलडोजर से तोड़कर हटाया गया। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व एसडीएम उपमा पाण्डेय ने व्यापारियों के साथ बैठक कर एवं नगर में पैदल भ्रमण कर दुकानदार व मकान स्वामियों से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता कर स्वतः अतिक्रमण हटाने की अपील की गयी थी लेकिन लोगों ने अनसुना कर दिया था। इसके बाद हनुमान मन्दिर से आजाद चौक तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।व्यापारियों ने फिर दो दिन का समय मांगा तो एसडीएम ने पुनः लोगों को दो दिन का समय दे दिया और स्वतः हटाने को कहा इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा।सोमवार को बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अधिकांश दुकाने बंद रहीं। एसडीएम ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा, नगरपंचायत कर्मचारी, राजस्व टीम सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking