News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सीएमओ डा. सुरेश पटारिया ने अस्पताल का निरीक्षण कर 24 कर्मचारियों को किया गैर हाजिर

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 5, 2021  |  5:51 PM

819 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सीएमओ डा. सुरेश पटारिया ने अस्पताल का निरीक्षण कर 24 कर्मचारियों को किया गैर हाजिर
  • बड़ा सवाल- जब अस्पताल 10 बजे से 4 बजे तक तो सोमवार की दोपहर बच्ची का इलाज क्यों नहीं ?

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा पर दर्द से कराहती ईलाज के लिए पहुंची छात्रा कु. राधा जो पेट के भयंकर दर्द से चिखती हुई पीएचसी खड्डा पर दवा ईलाज के पहुंची तो बिना ईलाज रेफर करने का मामला मीडिया में आने पर मंगलवार की सुबह 8 बजे आकस्मिक निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे सीएमओ डा. सुरेश पटारिया ने स्थाई व संविदा पर तैनात 24 कर्मचारियों को उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित कर जबाब मांगा है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

बताते चलें कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय करदह में पढ़ने आयी छात्रा कु. राधा पुत्री राजेश के पेट में दर्द शुरू हुआ तो स्कूल के प्रधानाचार्य गौरी शंकर तिवारी ने तत्परता से एक बाईक से एक महिला संग छात्रा को लेकर स्वयं पीएचसी पहुंचे जहां डाक्टर नहीं होने की बात कहते हुए अस्पताल पर मौजूद जिम्मेदारों ने उनको सीएचसी ले जाने की बात कहते हुए बैरंग रेफर कर दिया। बच्ची असहनीय पीड़ा से चिख व चिल्ला रही थी जिसको पीड़ा को न्यूज अड्डा ने ” दर्द से विलखती रही छात्रा, परिजनों व शिक्षकों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप” शीर्षक से प्रमुखता से चलाया था। खबर संज्ञान में आने के बाद कुशीनगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेश पटारिया मंगलवार की सुबह 8 बजे खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया तो अस्पताल का गेट खुला मिला।सफाईकर्मी व एक दो स्टाप उपस्थित मिले। अन्य स्टाप से जानकारी ली तो ज्यादातर नदारद मिले। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए फार्मासिस्ट आरके गुप्ता सहित 24 स्थाई व संविदा कर्मचारियों को उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित करते हुए जबाब तलब किया है। मामले में अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है कि सर्दियों में (अक्टूबर से मार्च तक) अस्पताल 10 बजे से 4 बजे तक खुलने का निर्देश है। अब बड़ा सवाल यह उठता है की सोमवार की दोपहर 1 से 2 बजे के बीच में अस्पताल पहुंची बच्ची का इलाज पीएचसी पर सम्भव क्यों नहीं हो पाया ? इस सम्वंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संतोष गुप्ता का कहना है कि सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान 24 कर्मचारियों को अनुपस्थित कर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इस संबंध में सीएमओ कुशीनगर डा. सुरेश पटारिया से बात की गई तो कहा की मीटिंग चल रही है। जानकारी देर तक मिल पाएगी।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking