News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: बैटमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी को मेडल व प्रसस्ति पत्र देकर कालेज ने किया सम्मानित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 5, 2022  |  7:34 PM

718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: बैटमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी को मेडल व प्रसस्ति पत्र देकर कालेज ने किया सम्मानित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर की रहने वाली बैटमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी विश्वकर्मा को बुधवार को स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज व सरस्वती देवी पीजी कालेज में विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

बतातें चलें कि कस्बे की शिवाजी नगर मुहल्ला निवासी मनोज विश्वकर्मा की पुत्री साक्षी विश्वकर्मा ने बैटमिंटन खिलाड़ी के रूप में इण्टर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन से खेलकर आल इण्डिया स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इसकी सफलता पर स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ पाण्डेय व कोषाध्यक्ष नत्थू शर्मा, प्रधानाचार्य केदार प्रसाद गुप्ता ने अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान साक्षी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है। शारिरीक स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। शिक्षा के साथ खेल भी बहुत जरूरी है। इस दौरान अरुण उपाध्याय, यशपाल सिंह, रामछकित मिश्र, अखिलेश गुप्ता, मोहन आदि आचार्य मौजूद रहे।

इसी तरह सरस्वती देवी पीजी कालेज में भी सम्मान समारोह का आयोजन कर महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र ने साक्षी विश्वकर्मा को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि साक्षी ने खड्डा जैसे पिछड़े इलाके से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के युवा पीढ़ी के लिए साक्षी यूथ आईकॉन है। इस दौरान मनोज विश्वकर्मा, उप प्राचार्या विभा सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपक शास्त्री, डॉ. अजीत शुक्ल, अजीत मद्धेशिया, राकेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking