खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा चमरडीहा में उपजिलाधिकारी के आदेश पर हुए भूमि के सीमांकन का पत्थर विपक्षियों द्वारा उखाड़ कर फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।
ग्रामसभा चमरडीहा निवासी भूखल ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एसडीएम खड्डा के आदेश पर उसके भूमि का सीमांकन राजस्व टीम द्वारा किया गया था। सीमांकन का पत्थर गोलबंद विपक्षियों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…