News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: चौंकिए मत यह बच्चों को स्कूल ले जाने वाला स्कूल वाहन है, सरकारी पुलिस की गाड़ी नहीं

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 31, 2023  |  6:14 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: चौंकिए मत यह बच्चों को स्कूल ले जाने वाला स्कूल वाहन है, सरकारी पुलिस की गाड़ी नहीं WhatsApp
Responsive image
  • पुलिस स्टीकर लगे बोलेरो वाहन से ढोए जा रहे बच्चे
  • खड्डा कस्वे के एक निजी विद्यालय का बताया जा रहा है वाहन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कस्बे के एक निजी विद्यालय के छात्रों को पुलिस का स्टीकर लगाए एक निजी वाहन से बेरोकटोक ढोया जा रहा है। फ्रंट शीशे पर पुलिस लिखे एक लाल नीला नम्बर प्लेट लगाए बोलेरो वाहन का गांव-गांव से बच्चों को स्कूल ले जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। स्कूल वाहन संचालन के नियमों एवं शर्तों को धता बताकर स्कूल प्रबंधन बच्चों के भविष्य के साथ मनमानी कर रहा है। विद्यालय प्रबंधन के ऊंचे रसूख के सामने नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा कस्बे के जटाशंकर पोखरा रोड़ पर एक भवन में सेंट जोंस किंगडम नाम से एक विद्यालय संचालित होता है। अभिवावकों ने बताया कि स्कूल वाहन के नाम पर एक बोलेरो वाहन बच्चों को ले आता और स्कूल ले जाता है। बोलेरो पर कवायदा पुलिस विभाग का लोगों व नम्बर प्लेट लगाए हुआ है। गांव- गांव से बच्चों को स्कूल ले आने और छुट्टी के बाद इस वीआईपी गाड़ी पर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर सड़कों पर फर्राटे भरते देखा जा सकता है। स्कूल प्रबंधन के ऊंचे रसूख के कारण इस पर आरटीओ या विभाग की चुप्पी समझ से परे है। लोग इस पुलिस की गाड़ी को देखकर किसी पुलिस विभाग के अधिकारी को गांव में आने का कयास लगा रहे हैं। अब देखना होगा कि ऐसे पुलिस का (लोगो) प्रतीक लगे वाहन का स्कूल वाहन में प्रयोग करने पर कोई पुलिस विभाग या आरटीओ एवं शिक्षा विभाग कार्रवाई करती है या ऐसे वाहन बेरोकटोक चलते रहेंगे।

स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल में एक बोलेरो वाहन और इलेक्ट्रिक ऐम्पू से बच्चें आते हैं। मंगलवार को स्कूल गेट पर दूसरी बोलेरो जिसपर पुलिस का स्टीकर लगा है, से बच्चे आएं हैं। ड्राइवर ने आज दूसरी गाड़ी बच्चों को लाने के लिए लगाई थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking