खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील में प्रभाकर सिंह को उपजिलाधिकारी बनाया गया है जबकि यहां तैनात एसडीएम ऋषभ पुण्डीर तमकुहीराज के एसडीएम बनाए गये हैं।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 10 जनवरी को जनपद के विभिन्न तहसीलों में तैनात उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण कर नई तैनाती की है जिसके क्रम में तमकुही राज के उपजिलाधिकारी विकास चन्द्र को कप्तानगंज तहसील का एसडीएम, कप्तानगंज के एसडीएम योगेश्वर सिंह को हाटा तहसील का एसडीएम, हाटा के एसडीएम प्रभाकर सिंह को खड्डा तहसील का एसडीएम जबकि खड्डा में तैनात एसडीएम ऋषभ पुण्डीर को तमकुही राज का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…