News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: महापुरुषों के त्याग व समर्पण की देन है स्वाधीनता- सुबाष

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 12, 2021  |  5:43 PM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: महापुरुषों के त्याग व समर्पण की देन है स्वाधीनता- सुबाष

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के मां नारायणी सामाजिक कुम्भ स्थल के नारायणी तट पर रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से सामूहिक वंदेमातरम गायन व भारत माता की आरती कार्यक्रम का बृहद् कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में जुटे महिला व पुरूषों ने भारत माता की आरती कर स्वाधीनता की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों को नमन किया।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने भारत माता व मां नारायणी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीपप्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक सुभाष ने भारत के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुए कहा कि प्राचीन भारत सभी क्षेत्रों में समृद्ध था। अंग्रेजों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत पर हमला किया। भारत के वीर सपूतों ने अपना बलिदान देकर स्वाधीनता दिलाई। आज भारत अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। यह देशवासियों के लिए विशेष अवसर है। गंगा, गौ, गीता का संरक्षण करते हुए भारतीयता की रक्षा के लिए सभी को तत्पर रहने की जरूरत है। देश में शिक्षा, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सैन्य, खेल एवं तकनीकी क्षेत्र का विकास विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाया है। आज के भारत की पहिचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में है। यह अनायास नहीं है। दुनिया आज भारत की तरफ देख रही है। बीते 75 सालों में अपनी अंदरूनी समस्याओं, चुनौतियों के बीच देश ने ऐसा कुछ जरूर हासिल किया है, जिसकी तरफ दुनिया आकर्षित हो रही है। सुभाष ने आगे कहा कि हमें आजादी तो मिल गई लेकिन वह आजादी आज किस रूप में है। हमारे पूर्वजों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों ने आजाद भारत का जो सपना देखा था। उनकी नजरों में आजादी के जो मायने थे क्या उसके अनुरूप हम आगे बढ़े हैं। संविधान में एक आदर्श देश की जो परिकल्पना की गई है उसे हम कितना साकार कर पाए हैं। सवाल है कि एक देश और व्यक्ति के रूप में आज हम कहां खड़े हैं, इसका एक सिंहावलोकन करना जरूरी है। आजादी के इन सालों में हमने क्या खोया और क्या पाया है, आज इसकी भी बात करनी जरूरी है। उन्होंने चौरीचौरा जनाक्रोश, गुरूनानक देव व रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डेय, विरसा मुण्डा के योगदान की भी चर्चा की। कार्यक्रम में आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन नत्थू शर्मा ने किया।

Khadda: Freedom is the gift of sacrifice and dedication of great men - Subash

इस दौरान फूलबदन, रविकीर्ति, प्रदीप गोयल, जिला प्रचारक राजेश, सेतवान मिश्र, सुरेंद्र पाण्डेय, अतुल सिंह पटेल, केदार गुप्ता, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, मनोज पाण्डेय, आशुतोष ऋषि, ब्यास, प्रभाकर, राजेश सिंह, केपी गोंड, अतुल, राजू, अरूण उपाध्याय, संजय उपाध्याय, विकास, राजकिशोर, रविशंकर, शशिकांत सहित तमाम महिला, पुरुष मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking