News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: गुरू पूर्णिमा: आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 13, 2022  |  5:47 PM

836 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: गुरू पूर्णिमा: आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन

खड्डा/कुशीनगर । स्थानीय उपनगर के स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवाध्वज का विधिवत पूजन किया।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख नित्यानंद ने कहा कि परमपूज्य भगवाध्वज ही हमारा आध्यात्मिक गुरु है। हमारी भारतीय सभ्यता, संस्कृति, धर्म और हिंदुत्व का संरक्षक है। संघ संस्थापक हेडगेवार ने इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की और 1928 में गुरु पूजन कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को संगठन के लिए समर्पित होना सिखाया। उन्हाेंने यह भी कहा कि हमारी सभ्यता, संस्कृति गुरु आधारित है, जहां गुरु अंधकार को मिटाता है, वही हमारे वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करता है। इस दौरान सह नगर संघचालक दीनानाथ, केदार प्रसाद, वेदव्यास, दुर्गेश्वर, संतोष, श्यामसुंदर, दीनानाथ, सुनील, सुभाष, गोविंद, लल्लू आदि तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे। इसी तरह काली मंदिर परिसर में गुरूपूजन कार्यक्रम का आयोजन कर स्वयंसेवकों ने भगवाध्वज का पूजन किया। इस दौरान अजीत, अतुल, गगन, अंश आदि मौजूद रहे।

जिला प्रचार प्रमुख नत्थू ने बताया कि जिले के पडरौना, विशुनपुरा, रामकोला, नौरंगिया, दुदही, सेवरही खंड व नगर केन्द्रों पर गुरूपूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking