News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 9, 2022  |  6:59 PM

890 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर

खड्डा/कुशीनगर। आदर्श आचार संहिता लगने और चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। शनिवार को निर्वाचन आयोग की ओर से इसकी घोषणा किए जाने के बाद प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियों को हटवाना शुरू कर दिया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

तहसील मुख्यालय के सुबाष चौक, थाना रोड़ तिराहा, फलमंडी, गल्ला मण्डी, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड आदि जगहों पर राजनीतिक दलों के होर्डिंग को तेजी से हटाया जा रहा है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों पर सरकार की उपलब्धियां बताने वाले कई बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी उतार दिए गए। खड्डा थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों पर लगी प्रचार सामग्री को पुलिस टीम की मौजूदगी में हटाया गया। इसी तरह नेबुआ नौरंगिया व हनुमानगंज थाना क्षेत्रों में भी विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स को पुलिस की मौजूदगी नगर प्रशासन कर्मचारियों द्वारा तेजी से नष्ट करने का सिलसिला जारी है। शनिवार को तहसील प्रशासन से तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ जगह- जगह होर्डिंग व बैनर को उतारवाने में लगे हुए हैं।

खड्डा, भुजौली, वरवारतनपुर, छितौनी नगर, बेलवनिया, नेबुआ, पकडियार आदि प्रमुख चौराहों पर प्रचार सामग्रियों से पटे प्रमुख चौराहों का नजारा बदल गया और सारे होर्डिंग्स और बैनर हटाए जाने का अभियान शुरू कर दिया गया। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने बताया कि शनिवार से चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। किसी को भी इसका उलंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजनैतिक दलों के पोस्टर व वालपेंटिग हटाने का अभियान जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking