News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पति ने गांव के ही व्यक्ति पर एक बच्चे सहित पत्नी को भगाने का लगाया आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 1, 2022  |  7:37 PM

1,068 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पति ने गांव के ही व्यक्ति पर एक बच्चे सहित पत्नी को भगाने का लगाया आरोप
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
  • पति ने एक युवक पर पत्नी को भगाने व पैसा मांगने का लगाया है आरोप, तहरीर सौंप किया कार्रवाई की मांग

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो लोगों पर पत्नी को भगाने व रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि विगत छ: माह पूर्व वह रोजी रोजगार के सिलसिले में पूना गया था। इसी बीच गांव का ही एक व्यक्ति दो अन्य लोगों के सहयोग से विगत 25 दिसम्बर को उसकी पत्नी को भगा दिए हैं। घर के लोगों के बताने के बाद वह बाहर से घर आया है। गांव के उक्त व्यक्ति को उसकी पत्नी का पता ठिकाना मालूम है इसका नाजायज फायदा उठाते हुए पैसे की मांग कर रहा है। जबकि उसकी पत्नी से दो बच्चे हैं। एक को लेकर वह फरार हो गयी है व एक बच्चा घर पर ही है। पीड़ित पति थाने का चक्कर लगा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking