News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया टेंट हाउस मालिक पर हत्या का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 16, 2025  |  9:06 PM

112 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया टेंट हाउस मालिक पर हत्या का आरोप
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के निरंकारी चौराहे के समीप सड़क किनारे मिली मजदूर दीपू की लाश

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर युवक दीपू के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी है। बताया जा रहा है कि दीपू को बीते 5 अप्रैल को एक निजी टेंट हाउस का मालिक मजदूरी के लिए बुलाकर ले गया था। इसके बाद से वह घर वापस घर नहीं लौटा था।
घटना का विवरण

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

11 अप्रैल को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार के निरंकारी चौराहे के पास सड़क किनारे दीपू की लाश पड़ी मिली। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि युवक की मौत के बाद टेंट हाउस मालिक ने मृतक के परिजनों को कोई सूचना नहीं दी। परिवार को दीपू की मौत की जानकारी स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली। परिजनों का आरोप

दीपू के परिजनों ने पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि टेंट हाउस का मालिक दीपू को काम पर ले गया था, लेकिन उसकी मौत के बाद न तो उसने जानकारी दी और न ही किसी तरह की मदद की। परिजनों ने आशंका जताई है कि दीपू की हत्या की गई है, और शव को ठिकाने लगाया गया है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया

थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया ने कहा कि मृतक के पत्नी ने प्रार्थना पत्र दी है जिसके बाद पुलिस मामले की हर पहलू की जांच में जुटी है। मामले में सत्यता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking