खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड खड्डा के तत्वावधान में शनिवार को एक मैरेज हॉल में साधारण किसान बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के गन्ना किसानों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सांसद विजय कुमार दुबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केनयूनियन के चैयरमैन सुप्रियमय मालवीय ने किसानों की समस्या से जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि किसानों की मांग पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने विगत वर्ष पेराई क्षमता में वृद्धि तो कर दिया किंतु गन्ना क्षेत्र आवंटन प्रक्रिया दोषपूर्ण होने के कारण क्षेत्र का गन्ना गैर जनपद महाराजगंज के गडौरा चीनी मिल को दे दिया गया, जबकि चीनी मिल पर आज भी पिछली पेराई सत्र का भुगतान बाकी है। किसानों ने गडौरा चीनी मिल पर गन्ना देने का पुरजोर विरोध करते हुए किसी भी कीमत पर उक्त चीनी मिल को गन्ना नहीं देने की मांग की।
श्री मालवीय ने ड्रोन मशीन की खरीदारी, केन हार्वेस्टर मशीन, किसान भवन का निर्माण, जर्जर हो चले गोदाम का जीर्णोद्धार सहित किसान उपकरण को सस्ते दर उपलब्ध कराने में आ रही बाधा को दूर करने की मांग की जिस पर सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विवेकानंद पांडेय व मंत्री राजेश्वर सिंह ने किसानों के सभी समस्याओं से सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को अवगत कराने तथा निराकरण का आश्वासन दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीलेश मिश्र ने किसानों की समस्या और क्षेत्र के विकाश में आईपीएल चीनी मिल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नदी पार के किसानों की समस्या से अवगत कराया तथा कहा कि वर्तमान सरकार किसान हित मे निरंतर कार्य कर रही है।किसानों के समस्या का समाधान शीघ्र करने की पैरवी किया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं से अवगत होकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, आईपीएल यूनिट हेड एनपी सिंह, केन हेड सुधीर कुमार, सचिव रमेश सिंह, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक पवन पटेल, मण्डल अध्यक्ष गण सहित क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता…