खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कस्वे के कांशीराम आवास से बीते दस दिन पुर्व लापता दिव्यांग किशोरी को पुलिस ने कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से सोमवार को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। थाने में दर्ज मुकदमें के संबंध में पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।
कस्बे के कांशीराम आवास में रहने वाली वार्ड संख्या 8 इंदिरा नगर निवासी गूंगी किशोरी लगभग दस दिन पुर्व अचानक लापता हो गयी। परिजनों ने काफी खोजवीन की लेकिन पता नहीं चल सका। थक- हारकर परेशान मां ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू किया। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह को गुप्त सूचना मिली की लापता किशोरी कप्तानगंज स्टेशन पर मौजूद है। कस्बा इंचार्ज रमाशंकर यादव के नेतृत्व में कां. मटरु यादव व महिला कां. मानसी सिंह की टीम ने कप्तानगंज पहुंच कर किशोरी को बरामद कर परिजनों को थाने बुला सुपुर्द कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है। कस्वा इंचार्ज रमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि किशोरी को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…