News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: विधायक व एसडीएम ने किया तहसील भवन के लिए भूमि पूजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 13, 2021  |  7:54 PM

1,227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: विधायक व एसडीएम ने किया तहसील भवन के लिए भूमि पूजन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील मुख्यालय पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर विधायक व एसडीएम ने संयुक्त रुप से तहसील भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में भूमि पूजन के बाद बार संघ तहसील ईकाई खड्डा के पदाधिकारियों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बीच खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी और उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय ने तहसील निर्माण के लिए बैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि शासन द्वारा तहसील भवन व आवासीय भवन के निर्माण के लिए धन की स्वीकृति मिल चुकी है भूमि पूजन के बाद तमाम अटकलों पर आज बिराम लग गया है। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने कहा कि आज का शिलान्यास कार्यक्रम तहसील निर्माण के लिए ऐतिहासिक क्षण है। तहसील का अपना भवन हो जाने से तमाम परेशानियों से निजात मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अमियमय मालवीय ने किया। इस दौरान तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा नेता आलोक तिवारी, रामसहाय दूबे, प्रद्युम्न तिवारी, अमरचंद मद्धेशिया, सुप्रियमय मालवीय, तहसील बार एशोसिएशन से महामंत्री अवधेश यादव, एडवोकेट सतीश चन्द्र मद्धेशिया, अरविंद पाण्डेय, नित्यानंद पाण्डेय, ज्योतिर्मय मालवीय व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, व्यापारी नेता रविप्रकाश रौनियार’मिन्टू’ सहित अधिवक्ता, तहसील कर्मचारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking